इंदौर: अपोलो टॉवर में एक युवक ने कुशल नाम बताकर हिंदू युवती से दोस्ती की फिर अश्लील हरकत करने लगा। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने आरोपी को पकड़कर तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कुसाहल खान, निवासी खजराना, के रूप में हुई है। पहले वह खुद को कुशल प्रजापत बताकर युवती से मिला था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी असली पहचान सामने आई।
बताया गया कि आरोपी युवक टॉवर की एक दुकान में काम करता है और तीन-चार माह से युवती के संपर्क में था। उसके मोबाइल से कई अन्य लड़कियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। संगठन के नेता मानसिंह राजावत ने बताया कि कुसाहल के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली थीं। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है और युवती के परिजनों को थाने बुलाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
