
रीवा, महिला कांग्रेस रीवा द्वारा केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं मंडी सांसद कंगना रणौत का शनिवार को सिरमौर चौराहे पर पुतला दहन किया गया. साथ ही सरकार से मांग की गई कि तत्काल ऐसे नेताओं से इस्तीफा लेना चाहिए.
महिला नेत्रियों ने कहा कि देश में बहन बेटियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंत्री सांसद विधायकों द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाते हैं जिससे पूरा देश शर्मसार हो गया है कोई देखने सुनने वाला नहीं है. इतना बड़ा आंदोलन छात्रों द्वारा किया गया उसमें सभी समाज की बहन बेटियां भी शामिल थी उनको संसद द्वारा गटर छाप कहा गया वहीं भाजपा के मंत्री द्वारा विकलिस बानो केस में शामिल दोषियों का स्वागत कर समर्थन किया गया जो घोर आपत्तिजनक है. ऐसे नेताओं को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है मोदी सरकार को ऐसे नेताओं से इस्तीफा लेने में देर नहीं करनी चाहिए. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, विद्यावती पटेल, प्रदेश महासचिव विजय लक्ष्मी मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रतिभा सिंह पटेल, ममता तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, नेहा सिंह चौहान, देवकी साकेत, रचना सिंह, नीलम पांडे, तहरुन्निशा, जाहिदा बेगम, नीलू पांडे, बीनू पांडे, प्रतिभा मिश्रा, सपना पटेल मौजूद रही.
