
खरगोन। निमाड़ अंचल में चोरी छिपे की जा रही गांजे की खेती की डिमांड कर्नाटक जैसे राज्यों में हो रही है। इसका खुलासा कर्नाटक से सवा लाख रुपए मूल्य के गांजे के साथ की गई गिरफ्तारी से हुआ है।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि थाना बलकवाड़ा पर मुखबिर से सूचना के आधार पर औरंगपूरा एबी रोड पर पर घेराबंदी की गई। यहां दबिश देकर संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना नाम राजेश पिता रामाचंद्र बंजारा निवासी बेल्लोरी कर्नाटक का होना बताया। बेग की तलाशी लेने पर 5 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी कन्नड़ भाषा में बात कर रहा है, इसके चलते ट्रांसलेटर की मदद लेकर उक्त गांजा कहां से खरीदा, कहां खपत करना थी, इसकी पूछताछ की जा रही है।
