सागर। विगत 06 जून को विद्युत विभाग के खुरई कार्यालय के भीतर कनिष्ठ अभियंता कैलाश बेलदार के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसकी एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई है। आरोपी खुरई नगर में खुले आम घूम रहे हैं, परिणाम स्वरूप कर्मचारियों में भय का वातावरण बना हुआ हैं सुरक्षा के अभाव में वे अपनी पूर्ण दक्षता के साथ कार्य नही कर पा रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी संघठनों के साथ सागर जिले के समस्त तहसील मुख्यालयों और वितरण केन्द्र मुख्यालयों के लगभग 500-600 अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आज 10 जून बुधवार को एक विशाल रैली पावर हाउस बस स्टेंड से कलेक्ट्रेट तक निकालते हुए प्रदर्शन कर कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार प्रतीक रजक को ज्ञापन सौपा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सागर को भी ज्ञापन सौप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफतारी की मॉंग की गई साथ ही ज्ञापन में स्पष्ट लेख किया यदि समय-सीमा के भीतर आरोपियों को गिरफतार नही किया जाता है तो समस्त अधिकारी कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चित कालीन हडताल पर चले जाएगें तदोपरांत अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा मकरोनियां स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुॅंच कर प्रबंध संचालक (जबलपुर) को प्रेषित ज्ञापन मुख्य अभियंता (सागर-क्षेत्र ) को सौपा गया।
बिजली विभाग की इस विशाल विरोध प्रदर्शन रैली में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी जिसमें अधीक्षण अभियंता सुभाष नागेश्वर, कार्यपालन अभियंता संजय गुप्ता, इमरान खान, मोहन सुलया, प्रदीप साहू, मयंक मरकाम, वीरेन्द्र सिंह परते, आर.ए.ओ. सुभाष गुप्ता, सहायक अभियंता ओपी. अग्रवाल, अजीज खान विकास मिश्रा, अजय नामदेव, निखिल गुप्ता, सुशील पांडे, चंद्रशेखर पटेल, शैलेष सुमन एवं कनिष्ठ अभियंता कैलाश बेलदार, द्रगपाल सिंह बुंदेला, पवन रावत, प्रोग्रामर अमित पोरवाल, पी.आर.ओ. के.एल. साहू, मध्यप्रदेश पत्रोपाधि अभियंता संघ के जोनल सचिव आर.के अरजरिया एवं अध्यक्ष आर.के.जैन,सेवानिवृत्त अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, रामलाल पटेल, संजय अहिरवार, नरेश सूत्रकार, शेलेन्द्र चौबे, लखनलाल अहिरवार एवं पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाईज एसोसिएशन के सदस्य, मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन (इंटक) के प्रान्तीय उपाध्यक्ष आर.आर. पाराशर, मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रभारी सागर क्षेत्र रामविवेक गौतम, राजेश दरयानी, राजेश मेवाती, नंदराम अहिरवार, महिला कर्मचारी श्रीमति अर्चना गुप्ता, संगीता कुशवाहा, रजनी विश्वकर्मा, संगीता जैन, साधना श्रीवास्तव, रूचि गुप्ता, दीपिका चौहान इसके अलावा सागर जिले के विभिन्न कार्यालयो से आए कर्मचारी संतोष पटेल (शाहपुर) मुकेश रजक (भडराना) रवि नामदेव (सीहोरा) कमल सिंह राजपूत (शाहगढ) कोदूराम पटेल (जैसीनगर) अभिषेक चौबे (खिमलासा) वीरेन्द्र कुशवाहा (नरयावली) सहित सैकडो की संख्या में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
