रिले टॉर्च भिंड पहुंची, 245 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भिंड: प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम की रिले टॉर्च भिंड पहुंची। इंदिरा गांधी चौराहा पर कलेक्टर केएल मीना ने रिले टॉर्च लेकर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम अखिलेश शर्मा, जिला खेल अधिकारी अजीम खान सहित जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेलो एमपी यूथ गेम की स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भिंड जिले से 18 खेलों की टीमें भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। रिले टॉर्च के आगमन पर स्थानीय खिलाड़ियों ने इसे लेकर शहर में भ्रमण किया, जिससे खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इसके बाद रिले टॉर्च ग्वालियर के लिए रवाना हुई। मार्ग में मेहगांव और गोहद में स्थानीय एसडीएम द्वारा रिले टॉर्च का स्वागत किया गया।

मालूम मध्यप्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित कुल 18 खेल शामिल हैं। पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके बाद जिला व संभाग स्तर पर टीमों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 28 जनवरी से शुरू होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। रिले टॉर्च स्वागत कार्यक्रम में रामबाबू कुशवाह, प्रमोद गुप्ता, बृजबाला यादव, संजय पंकज, बलराम सोनी, साधना तोमर, नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास और निश्चल यादव सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Next Post

भिंड परेड ग्राउंड में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

Mon Jan 26 , 2026
भिंड:आज गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। कलेक्टर ने सीएम का संदेश भी पढ़ा। भिंड जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड […]

You May Like