आसमान का कहर आकाशीय बिजली गिरने से किसान कलजी मईड़ा की दो बैलों संग दर्दनाक मौत 

थांदला, ग्राम पंचायत कलदेला के उड़ीखाली फलिया में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दो बैलों सहित दर्दनाक मौत हो गई।मृतक किसान की पहचान कलजी मईडा पिता मडिया मईड़ा के रूप में हुई है हादसे के वक्त किसान अपने खेत में बखर से जुताई कर रहा था। अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने किसान और दोनों बैलों को मौके पर ही लील लिया जानकारी अनुसार शाम करीब 6 बजे कलदेला क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बादल गरज रहे थे। किसान कलजी की बुवाई की तैयारी के लिए खेत में बखर जोत रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधे किसान और बैलों पर गिरी धमाका इतना तेज था कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान चमक गए मौके पर पहुंचे तो कलजी और दोनों बैल मृत पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत अपने निजी वाहन से शव को थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Next Post

सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' दिखाएगा सपनों और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Thu Jul 2 , 2026
मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) मनोरंजन चैनल सन नियो 06जुलाई से नया धारावाहिक ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ लेकर आ रहा है। यह शो एक साधारण गांव की लड़की वैदेही की प्रेरक कहानी है, जो तमाम सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने पिता का प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना […]

You May Like