जबलपुर: बेलबाग थाना क्षेत्र में किराना दुकान की दीवाल तोड़कर किराना सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जय कुमार आगीचा 37 वर्ष निवासी द्वारकानगर लालमाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरंदी बजार गलगला में जय टेडर्स के नाम से किराना दुकान चलाता है प्रतिदिन की तरह बीती रात लगभग 10 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर लालमाटी चला गया था.
दूसरे दिन सुबह लगभग 4 बजे उसके भाई ज्ञानचंद ने उसे फोन कर बताया कि दुकान की दीवाल टूटी है तो वह दुकान आकर देखा दुकान की दीवाल टूटी थी, अंदर जाकर देखा दुकान में रखा किराने का सामान अस्त व्यस्त था सामान मिलान करने पर एक बोरी में 30 किलो मखाना, 2 बोरी जीरा, 8 किलो काजू, 8 किलो बादाम, 7 कट्टी 30 किलो वाला आटा, 18 बोरी चावल (प्रत्येक बोरी में 30 किलो), कुल कीमती लगभग 70 हजार रूपये के नहीं थे।
