लहार में कल होगी महाराजा अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी जी की मूर्ति की स्थापना

भिंड: अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा लगातार 131 आयोजन करने के बाद अगला कार्यक्रम 7 दिसंबर रविवार को लहार जिला भिण्ड में होने जा रहा है। परिचय पत्रिका में 300 युवक युवतियों के पंजीयन किए गए हैं जिनका रिश्ता कराने के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा।अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि अग्रवाल समाज लहार के सभी अग्रबंधुओं के द्वारा धर्मशाला में अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जीएवं अग्रकुल की देवी मां लक्ष्मी जी की मूर्ति की स्थापना 7 दिसंबर को होगी।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल महासभा कैलाश मित्तल, विधायक शिवपुरी देवेंद्र जैन, विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, विधायक बमोरी ऋषि अग्रवाल, अध्यक्ष केएस ग्रुप मुरैना रमेश चंद्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी आशीष अग्रवाल सहित अध्यक्ष नगर पालिका कैलारस श्रीमती अंजना बृजेश अग्रवाल मौजूद रहेंगी।

Next Post

एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

Sat Dec 6 , 2025
विदिशा : एचडीएफसी बैंक द्वारा हर साल दिसंबर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है यह प्रक्रिया पिछले 17 सालों से लगातार जारी है 2007 में इसे प्रारंभ किया गया था जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के के सहयोग से आयोजित ऐसे शिविर के माध्यम से जितना भी रक्तदान किया […]

You May Like