भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत और रूस के लोगों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक: सिन्हा

नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि रूस के गणराज्य कलमीकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत और रूस के लोगों के आपसी संबंध मज़बूत होंगे।
संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पवित्र अवशेषों को वापस लाने के लिए शुक्रवार को रूस पहुंचे श्री सिन्हा ने ‘शाक्यमुनि बुद्ध के स्वर्ण निवास’ के नाम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठित गेदेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में स्थापित अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कलमीकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी एक ऐतिहासिक घटना है। यह गणराज्य भारत और रूस के बीच आध्यात्मिक मित्रता के शक्तिशाली सेतु के रूप में खड़ा है जो सांस्कृतिक संबंधों में भारत के प्रयासों और बुद्ध की शिक्षाओं की एकता की शक्ति को प्रदर्शित करता है।
श्री सिन्हा ने पवित्र अवशेषों को ‘खटक’ भेंट किया और मंदिर में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने बकुला रिनपोछे के समक्ष प्रार्थना भी की और ‘खटक’ भेंट किया। श्री सिन्हा ने शाजिन लामा को भी एक कश्मीरी शॉल भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद श्री सिन्हा पवित्र अवशेषों को भारत लेकर आ रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल रविवार को भारत पहुंचेगा।
रूसी गणराज्य में अपनी तरह की यह पहली ऐतिहासिक प्रदर्शनी भारत और रूस के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों का प्रमाण है। यह लद्दाख के श्रद्धेय बौद्ध भिक्षु और राजनयिक 19वें कुशोक बकुला रिनपोछे की चिरस्थायी विरासत को पुनर्जीवित करती है जिन्होंने मंगोलिया में बौद्ध धर्म के पुनरुद्धार और कलमीकिया, बुरातिया और तुवा जैसे रूसी क्षेत्रों में बुद्ध धर्म के प्रति रुचि जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Next Post

भारत-रूस तेल सौदे पर हैरान करती है मोदी की चुप्पी : कांग्रेस

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बार बार आ रहे बयानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की आलोचना करते हुए इसे चिंताजनक स्थिति करार दिया है । पार्टी ने कहा, ”राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।