प्रताडि़त करने वाले दहेज लोभियों पर प्रकरण दर्ज
जबलपुर: 5 लाख रूपये लेकर आओ नहीं तो मायके भगा देगें। ये धमकी देते हुए महिला को प्रताडि़त करने वाले दहेज लोभी पति, सास, ननद के खिलाफ कटंगी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक श्रीमती आकृति नागर 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 4 मेन रोड़ कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सृजन साहू को सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग वर्ष 2022 से जानती थी हम दोनों के बीच प्रेमप्रसंग हो गया था दोनों ने अपनी मर्जी से 8- अगस्त 24 को श्री शिव शारदा मंदिर हनुमानताल जबलपुर से हिन्दु रीति रिवाज से शादी की थी जिसके बाद अपने पति सृजन के साथ पति के घर कटंगी में आकर रह रही है उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज में सोने चांदी के जेवरात गृहस्थी का सामान दिया गया था.
शादी के लगभग एक माह बाद पति सृजन साहू अपनी मां मनीषा साहू और बड़ी बहन ईशीता साहू की बातों में आकर उसे घर के काम केा लेकर शादी में दहेज कम लाने की बात को लेकर ताने मारते थे और दहेज में 5 लाख रूपये पिता के घर से लाने के लिये कहकर उसके शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे पति, सास, ननद दहेज न लाने की बात को लेकर मारपीट कर कहते है कि 5 लाख रूपये लेकर आओ नहीं तो मायके भगा देगें।
