घूरकर देखने की बात पर युवक पर हमला

इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनसिंह नगर स्थित गणेश मंदिर चौराहा पर घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया. आरोपी शिवा भारती ने पीड़ित युवक को गालियां देते हुए हमला कर दिया, जिसमें उसका भाई और बहन भी घायल हो गए.सरदर बाजार थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि घटना रात 12:30 बजे की है, जब 24 वर्षीय पीड़ित आशीष गुलेरे गणेश मंदिर चौराहे पर खड़ा था.

तभी शिवा भारती आया और घूरकर देखने की बात पर गाली-गलौज करने लगा। जब आशीष ने विरोध किया, तो आरोपी ने हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान पीड़ित का भाई विशाल गुलेरे और बहन सृष्टि गुलेरे बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की. जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि यदि दोबारा उसकी तरफ देखा, तो वह जान से खत्म कर देगा. पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में लायें प्रगति

Fri Feb 14 , 2025
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रगति की जानकारी ली जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला मलिटी एश्योरेंस कमेटी की बैठक सम्पन्न इंदौर: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला मलिटी एश्योरेंस कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में […]

You May Like