
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल रोड पर कार खड़ी करने पर उपजे विवाद पर पिता-पुत्र ने रेत कारोबारी के साथ मारपीट करते हुए उसकी शर्ट फाड़ दी और धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक नवदीप सिंह राजपूत रेट गिट्टी का व्यवसाय करता है। पत्नि श्रीमति सीमा राजपूत को उपचार के लिए भंवरताल रोड पर एक क्लीनिक में लेकर गया था। इस दौरान उसने कार को निजी अस्पताल के पास खडी कर डॉक्टर के क्लीनिक जाने लगा तभी शुभाशीष नाम का व्यक्ति आया जो कार को खड़ा करने की बात को लेकर अभद्रता करते हुए कार हटाने के लिए बोलने लगा। तभी उसके पिता अमित कुमार भी आ गए पिता पुत्र ने उसके साथ मारपीट की। शर्ट फट गई। मारपीट से उसे चोटें आई। शुभाशीष व अमित कुमार जाते जाते बोल रहे थे कि यदि दोबारा यहां कार लेकर दिखे तो जान से खत्म कर देंगे।
