जंगल में मधुमक्खियों के झुंड का अटैक, युवक की मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गौबच्छा घाट जंगल में भैंसे चराने गए युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने अटैक कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को कांता रैकवार 29 वर्ष निवासी बिलखरवा ने सूचना दी कि उसके चाचा हरप्रसाद बर्मन का लडक़ा प्रिंस उर्फ प्रेमशंकर बर्मन 21 वर्ष भैंसे चराने गौबच्छा घाट जंगल गया था, जिसे दोपहर लगभग 1 बजे मधुमक्खियों ने सिर, चेहरे, हाथों में काट लिया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॅालेज में भर्ती कराये जहां इलाज के दौरान उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

Next Post

टीचर के यहां जाने का कहकर निकली किशोरी किडनैप

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का उस वक्त किडनैप कर लिया गया जब वह टीचर के यहां जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हनुमानताल निवासी महिला ने गुरूवार को रिपोर्ट […]

You May Like