टीचर के यहां जाने का कहकर निकली किशोरी किडनैप

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का उस वक्त किडनैप कर लिया गया जब वह टीचर के यहां जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक हनुमानताल निवासी महिला ने गुरूवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्ष बेटी बुधवार शाम चार बजे घर से अपने टीचर के घर जाने की बात कहकर निकली थी। घंटों बीत जाने के बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो चिंतित परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। टीचर के यहां पहुंचे तो उन्होने बताया कि किशोरी नहीं आई है जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शंका जाहिर करते हुए पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Next Post

अस्पताल में भर्ती भानजे को खाना देने जा रहे मामा को ट्रक ने रौंदा

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. अस्पताल में भर्ती भानजे को देखने जा रहे मामा की शुक्रवार रात सडक़ हादसे में मौत हो गई. हादसा कनाडिय़ा ब्रिज पर हुआ, जहां एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है. कनाडिय़ा पुलिस के अनुसार […]

You May Like