एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान ने स्वयं को गोली मार की आत्महत्या

ग्वालियर: महाराजपुरा स्थित वायुसेना स्टेशन परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने राइफल की नाले को अपने पेट और सीने के बीच सटाकर ट्रिगर दबा दिया। एसएलआर 7.62 एसएलआर राइफल बर्स्ट मोड पर होने की वजह ट्रिगर दबते ही 6 गोलियां चली। जो जवान के पेट और सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी जवान घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिलिट्री और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 41 वर्षीय इसेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले थे और यूनिट 300 डीएससी प्लाटून में सिपाही (जीडी) के पद पर पदस्थ थे। सुबह करीब 7:45 बजे उनकी ड्यूटी पोस्ट-25 एमएमपीयू पर गार्ड के रूप में लगी थी। उनके पास सरकारी 7.62 एसएलआर राइफल थी।
सुरक्षा पोस्ट पर कुल पांच जवान तैनात थे। तीन-तीन घंटे की शिफ्ट होने के कारण अन्य जवान पास के रेस्ट रूम में थे। ड्यूटी शुरू होने के कुछ देर बाद अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। साथी जवान मौके पर पहुंचे तो इसेंद्र सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Next Post

बस स्टैंड के अभाव में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे

Sun Jul 12 , 2026
देवसर : देवसर ब्लॉक मुख्यालय में वर्षों से बस स्टैंड का अभाव स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है।राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जियावन थाना के सामने से लेकर एसडीओपी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क तक प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक यात्री बसें सड़क किनारे खड़ी रहती […]

You May Like