
सिंगरौली। जवाहर नवोदय विद्यालय पचौर (बैढ़न) द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार विद्यालय में कक्षा 8वीं उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 8वीं संचालित नहीं होने से कक्षा 9वीं में पार्श्व प्रवेश संभव नहीं है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा 6 फरवरी 2026 को जारी इस आदेश से उन विद्यार्थियों और अभिभावकों को झटका लगा है, जो कक्षा 9वीं में नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कर रहे थे। विद्यालय प्रशासन ने इस निर्णय को अनिवार्य परिस्थितियों में लिया गया बताया है।