गिरवी फ्लैट बेच 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; अलग कार्रवाई में एमडी तस्कर भी पकड़ा

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने गिरवी रखे फ्लैट का सौदा कर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं अलग कार्रवाई में एक तस्कर को 13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है.

डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिनेशकुमार जैन की शिकायत पर जांच में सामने आया कि आरोपी कपिल सोमानी निवासी बिजलपुर ने सिलीकॉन सिटी स्थित दो फ्लैट का सौदा 56 लाख रुपए में किया था. सौदे के तहत 20 लाख रुपए ड्राफ्ट के रूप में ले लिए गए, जबकि बाकी रकम रजिस्ट्री के समय दी जानी थी. आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं की. जांच में पता चला कि दोनों फ्लैट पहले से ही बैंक में गिरवी रखे हुए थे. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि राजकुमार सब्जी मंडी के पास एक तस्कर एमडी ड्रग्स की सप्लाई देने आने वाला है. सूचना पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी का नाम समीर पिता मंसूर खान है. तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम एमडी बरामद हुई है. आरोपी दसवीं तक पढ़ा है और रिपेयरिंग का काम करता है. पूछताछ में सामने आया कि वह राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है. कॉल डिटेल खंगालकर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Next Post

डबल मर्डर केस में एक को दोहरा आजीवन, 9 साल से फरार ईश्वर भील पर 35 हजार इनाम

Sun Jun 14 , 2026
इंदौर. चर्चित मेहंदीकुंड डबल मर्डर केस में सेशन कोर्ट ने एक आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, लेकिन मामले का मुख्य आरोपी ईश्वर भील पिछले 9 साल से फरार है. उस पर 35 हजार रुपए का इनाम घोषित है, बावजूद इसके पुलिस उसे अब तक नहीं पकड़ […]

You May Like