सीहोर.स्टेट हाईवे स्थित जिला परिवहन कार्यालय के समीप एक कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवास जिला निवासी 40 वर्षीय दिनेश देवड़ा आ. सुंदरलाल अपनी बाइक से देवास की ओर जा रहा था तभी जिला परिवहन कार्यालय के समीप एक कार क्रमांक एमपी 09 सीजेड 8186 के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में दिनेश के पैर में गंभीर चोट आई है. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. जिला मुख्यालय के समीप स्टेट हाईवे पर हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी बनी हुई है. तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं.
