जिंदा कारतूस और देशी पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने 4 जिंदा कारतूस और 4 देशी पिस्टल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया. गोविंदपुरा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों को पकड़ा.

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक पुलिस की एक टीम गोविंदपुरा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर अलर्ट थी. इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक स्कूल चौराहे के पास बैठकर किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अदनान बेग उर्फ पिस्टल निवासी जहांगीराबाद और रंजीत सिंह दांगी निवासी जिला सीहोर बताया. तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल एवं दो-दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले 3 मोबाइल फोन को भी जब्त किया. गिरफ्तार आरोपी अदनान बेग उर्फ पिस्टल के आपराधिक रिकार्ड खंगालाने पर पता चला कि वह पूर्व से कई आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहा है. आरोपी के खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट भी जारी है. इसके साथ ही आरोपी को 6 माह के लिए भोपाल शहर एवं आसपास के जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया है. जिला बदर आदेश होने के बावजूद आरोपी भोपाल शहर में घूमता पाया गया. आरोपी के खिलाफ जिला बदर आदेश का उल्लंघन किए जाने पर केस दर्ज किया गया है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, अवैध हथियारों के स्रोत तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने बताया कि वे अपने मुंबई निवासी साथी से अवैध हथियार खरीदकर भोपाल लाते थे. पुलिस अब प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

नाले में मिला नवजात का शव कोलार पुलिस कर रही जांच

Sun Jun 7 , 2026
भोपाल। कोलार थाना इलाके में रविवार को एक नवजात का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका जताई गई है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने नवजात का शव फेंका. मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. जानकारी के […]

You May Like