किशोर सागर तालाब में मिला युवक का शव, बेनीगंज के ‘सज्जन’ के रूप में हुई शिनाख्त

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले किशोर सागर तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर अज्ञात माने जा रहे इस शव की पहचान दोपहर तक बेनीगंज मोहल्ला निवासी सज्जन वंशकार के रूप में कर ली गई है।

 

सुबह 11 बजे उतराता मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:00 बजे राहगीरों ने तालाब के पानी में एक शव को उतराते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

दोपहर में हुई मृतक की पहचान

शव मिलने के बाद पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुट गई थी। मामले में अपडेट देते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने आज 10 मई दोपहर 2:30 बजे जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शहर के ही बेनीगंज मोहल्ला निवासी सज्जन वंशकार के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सज्जन तालाब तक किन परिस्थितियों में पहुँचा और उसकी मृत्यु कैसे हुई, ये सवाल अब भी अनसुलझे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Next Post

फेसबुक फ्रेंड वीरू को भारी पड़ा प्यार,नरसिंहपुर में हत्या कर रायसेन में फेंका था शव; आरोपी गिरफ्त में

Sun May 10 , 2026
रायसेन। राजस्थान के एक युवक की हत्या कर शव रायसेन जिले में फेंके जाने के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने आज पत्रकार […]

You May Like