दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव वरयात्राओं ने बांधा समां

दमोह:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दमोह जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला.शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली शिव वरयात्राओं ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया.डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु शिव बारात में शामिल हुए.
पुराने थाने से बांदकपुर धाम तक निकली ऐतिहासिक शिव बारात
पिछले कई वर्षों से पुराने थाने क्षेत्र से स्व. सोनू चौरसिया द्वारा प्रारंभ की गई. शिव वरयात्रा की परंपरा उनके स्वर्गवास के बाद भी निरंतर जारी है. स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने उसी उत्साह के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ाया.
युवा पहले भोलेनाथ की प्रतिमा को लाने पहुंचे, विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बारात प्रारंभ हुई. यह भव्य शोभायात्रा उमा मिस्त्री की तलैया, घंटाघर, टॉकीज चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बांदकपुर धाम पहुंची.सीएसपी एचआर पांडे,टीआई कोतवाली मनीष कुमार और पुलिस बल विशेष रूप से मौजूद रहा.हर चौराहे पर बारात का जोरदार स्वागत किया गया. शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहे पर शिव प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भारत माता की आरती की गई और विशाल धर्म ध्वजा फहराई गई. धर्म ध्वजा हिंदू संगठनों से जुड़े विक्रांत गुप्ता द्वारा फहराई गई.
इस अवसर पर मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी सहित युवा पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारी में संदीप पाठक, दिनेश चौबे, संदीप शर्मा,उमेश महाराज अर्पण सोनी, सेलू चौरसिया, दीपक सोनी,आकाश ठाकुर,सोनू ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर,पवन विश्वकर्मा, अक्षत असाटी, मनोज जैन,संजय असाटी सभी ने बारातियों को फलाहार करा कर जलपान कराया और बारात का भव्य स्वागत किया गया व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

जटाशंकर धाम से निकली विशाल शिव वरयात्रा
इसी क्रम में जटाशंकर धाम से भी मोनू पाठक के मार्गदर्शन में भव्य शिव वरयात्रा निकाली गई. यह यात्रा जटाशंकर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सिविल वार्ड, बस स्टैंड, घंटाघर और अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान शिव का विवाह समारोह संपन्न होग़ा.बारात में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भूत-प्रेत का स्वरूप धारण कर शिव बारात की परंपरागत झलक प्रस्तुत करते नजर आए.जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत से वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा.हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़े और देर रात तक शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहेगा महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने एक बार फिर दमोह की धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जीवंतता को प्रदर्शित किया गया. इस दौरान जटाशंकर धाम के अध्यक्ष अंजू खत्री, पंडित मोनू पाठक के अलावा शहर के गणमान्य जन,वरिष्ठ, युवा,महिलाएं,बच्चे मौजूद रहे।

Next Post

महिलाओं का उत्सव और समाज सेवा का समागम

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: पिसनहारी मढिया में रविवार का दृश्य बिल्कुल उत्सवपूर्ण था। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद के चेलना संभागीय अधिवेशन में हर तरफ ऊर्जा और उमंग का माहौल था। प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगी सजावट, मंच पर ध्वजारोहण करते एडवोकेट राकेश जैन और चंद कुमार सिंघई, और चारों ओर मुस्कुराती महिलाओं […]

You May Like