जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत परियट धर्मशाला के सामने मेन रोड में बेलगाम लोडिंग वाहन चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे मेें बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र सेन 55 वर्ष निवासी कंदराखेड़ा पनागर ने सूचना कि सुबह उसके मामा राममनोहर सेन 55 वर्ष निवासी कंदराखेड़ा घर से दूध लेने अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 वाईबी 1618 से लाल डेयरी परियट गये थे सुबह लगभग 9 बजे जैसे ही मामा परियट धर्मशाला के सामने मेन रोड़ पहुंचे तभी पनागर तरफ से आ रही सफेद रंग की स्वराज माजदा क्रमांक डीएल 1 एलव्ही 3477 का चालक अपने लोडिंग वाहन केा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मामा की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे आई चोटों के कारण मामा की मौके पर मौत हो गई एक्सीडेण्ट करने वाला लोडिंग वाहन चालक वाहन छोडक़र भाग गया।
सडक़ हादसों में तीन घायल
कटंगी थाने में पंकज पारासर निवासी ग्राम जगधर सूखा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजपूत ढाबा के पास बाइकक्रमांक एमी 20 एम एन 7383 के चालक ने सुमित सिंह एव सुजान सिंह को टक्कर मार चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार गोराबाजार थाने में ज्ञानवती मलिक निवासी बिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 0766 के चालक ने उसे टक्कर मार चोट पहुंचा दी
