मुरैना में देवर ने सरिया मारकर की भाभी की हत्या, भतीजे के पैर तोड़े

मुरैना: कैलारस कस्बे की अयोध्या बस्ती में एक देवर ने अपनी भाभी की लोहे के सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपने भतीजे की आगरा में तय हुई सगाई से नाराज था। पुलिस के अनुसार विजय जोशी और उनके छोटे भाई संतोष जोशी का परिवार अयोध्या बस्ती में रहता है। विजय के बेटे विक्की की आगरा के एक परिवार में सगाई तय हुई थी, जिससे संतोष नाराज था।

इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में लगातार विवाद हो रहा था। रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत संतोष अपने साथियों सुरेश, विशंभर और कल्लू के साथ आया और विक्की को घर से बाहर बुलाकर मारपीट करने लगा। बेटे की चीखें सुनकर जब मां हरिप्यारी जोशी बचाने आईं, तो संतोष ने उनके सिर में लोहे का सरिया मार दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। आरोपियों ने विक्की के पैर भी तोड़ दिए। कैलारस थाना प्रभारी बिरेश सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

सिंगरौली में कई जगह जाम से घंटों जूझ रहे लोग

Sun Aug 10 , 2025
सिंगरौली: सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न सहित नवानगर, नवजीवन बिहार, परसौना, देवसर, रजमिलान, सरई और चितरंगी में मिठाई और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही से शहर और कस्बों में वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि कई स्थानों पर जाम जैसे हालात हैं। बैढ़न में यातायात व्यवस्था पूरी […]

You May Like