चावल; गेहूं, दालें नरम; चीनी मजूबत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये। गेहूं और दालों में भी गिरावट देखी गयी। चीनी महंगी हुई जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 51 रुपये टूटकर 3,818 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं नौ रुपये सस्ता हुआ और 2,839 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा नौ रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में भी गिरावट का रुख रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 77 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चना दाल 53 रुपये और उड़द दाल 35 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल में सात रुपये और मूंग दाल में चार रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 132 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल की कीमत भी 33 रुपये बढ़ गयी। वहीं, मूंगफली तेल 293 रुपये और वनस्पति 37 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 36 रुपये और सोया तेल की 25 रुपये प्रति क्विंटल घटी।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 35 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये जबकि चीनी सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई

Next Post

एमएसएमई के लिए ज्यादा ऋण, जीएसटी छूट की सीमा बढ़ाने की मां

Sat Jan 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट ने लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों को ज्यादा ऋण देने और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत छूट की सीमा 40 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये करने की मांग की है। ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी […]

You May Like