भारत अमेरिका टैरिफ समझोते के बाद कैट ने कहा ‘‘आत्म निर्भर भारत की बड़ी जीत’’, ‘मैन्युफैक्चरर्स कॉन्फ्रेस इसी माह

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक वर्ष से चली आ रही टैरिफ पर चर्चा अच्छे वातावरण में समाप्त हुई और कैट के सभी व्यापारियों ने इस टैरिफ डील का स्वागत किया। साथ ही उद्योपतियों एवं व्यापारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने इसे ‘‘आत्म निर्भर भारत की जीत’’ बताया है। उन्होंने कहा कि टैरिफ कटौती से व्यापारियों को बूस्ट मिलेगा एवं अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में भरतीय उत्पाद, रेडीमेड गारमेंटस, आभूषण, ऑटो पार्टस, लेदर ऑफ, मसाले, मशीनरी फर्नीचर आदि स्वदेशी उत्पादनों की जबरदस्त मांग बढ़ेगी। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि ‘‘स्वदेशी खरीदो स्वदेशी बेचो’’ जैसी मुहिम अब भारतीय बाजारों को मजबूती प्रदान करेगी। भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंध तो मज़बूत होंगे ही साथ ही भारतीय प्रोफेशनल को अमेरिका में एच 1बी वीजा की डेट भी शीघ्र दिलाये जाने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया है। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय बजट के लाभ व व्यापार समझौते के द्वारा अधिकतम लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है उसके लिये फरवरी माह में मैन्युफैक्चरर्स कॉन्फ्रेस आयोजित करने का निर्णय किया है। हाल ही में एमएसएमई में 10 हजार करोड़ का निवेश व्यापारियों और उद्यमियों को जागरूक कर ट्रेडर से उद्यमी बनने के लिये विभिन्न व्यापारिक समझौतों को समझाएंगे और मैन्युफैक्चरर्स का हब कैसे बने इस दिशा में कार्य करेंगे।

Next Post

ग्वालियर महानगर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर. हनुमान जयंती पर बजरंग दल द्वारा ग्वालियर महानगर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। यह अभियान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहरभर में बनाए गए हनुमान चालीसा शक्ति केंद्रों पर सामूहिक पाठ […]

You May Like