ग्वालियर महानगर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया

ग्वालियर. हनुमान जयंती पर बजरंग दल द्वारा ग्वालियर महानगर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। यह अभियान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहरभर में बनाए गए हनुमान चालीसा शक्ति केंद्रों पर सामूहिक पाठ का आयोजन होगा।

इस क्रम में लश्कर जिला अंतर्गत मोर बाजार चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख नवल शुक्ला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के पश्चात अब हनुमान चालीसा के माध्यम से गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला हिंदू समाज को संगठित व सशक्त करने का समय आ गया है। नवल शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक समरसता, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता, उपेक्षित मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर समाज को जागृत करना है। आगामी हनुमान जयंती पर ग्वालियर महानगर के 150 से अधिक स्थानों पर एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ कर सवा लाख पाठ का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

Next Post

दिनदहाड़े घर के बाहर से दवाइयों की चोरी

Wed Feb 4 , 2026
इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में चोरों ने एक घर के बाहर रखी जानवरों की दवाइयों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है. एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि फरियादी 22 […]

You May Like