ग्वालियर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन नवयुवक संघ की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। वहीं, नया बाजार स्थित करौली वाला मंदिर से भी दूसरी रैली निकाली गई। आयोजकों ने बताया कि जयंती के अवसर पर रात में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके अलावा 15 और 16 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
Next Post
मैहर में वायरल वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण, महिला पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु को संभाला, रेलिंग टूटने का दावा गलत
Sun Oct 11 , 2026
मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान वायरल हुए वीडियो पर पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह मंदिर की सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ने के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ने लगा, तभी ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उसे संभाल […]
