मैहर में वायरल वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण, महिला पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु को संभाला, रेलिंग टूटने का दावा गलत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान वायरल हुए वीडियो पर पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह मंदिर की सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ने के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ने लगा, तभी ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उसे संभाल लिया।

वहीं, सोशल मीडिया पर रेलिंग टूटने के दावे को पुलिस ने गलत बताया। पुलिस के अनुसार, रेलिंग टूटी नहीं थी, बल्कि श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित करने के लिए हटाई गई थी। पुलिस ने वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रसारित किए जाने की बात कही है।

Next Post

पर्व के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun Oct 11 , 2026
रेहटी। जिले के प्रसिद्ध विजयासन देवी धाम सलकनपुर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन हजारों श्रद्धालु मां विजयासन देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा […]

You May Like

Play sound