नीट परीक्षा 2026: सागर में 5 केंद्रों पर होगी परीक्षा, बिना एडमिट कार्ड प्रवेश पर रहेगी पाबंदी

सागर: 3 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने पांच परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छांव, टेंट, टेबल-कुर्सी तथा कक्षाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती पाल ने परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था, स्वच्छ व कार्यशील वॉशरूम तथा दरवाजे-खिड़कियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मई रविवार को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा। सागर में परीक्षा हेतु पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक, उत्कृष्ट विद्यालय बस स्टैंड सागर,शासकीय कन्या महाविद्यालय बस स्टैंड साग, आर्मी पब्लिक स्कूल मकरोनिया रोड ,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 राजघाट रोड परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाए। यदि कोई उम्मीदवार ‘प्रवेश पत्र (Admit Card)’ का प्रिंटआउट लिए बिना परीक्षा केंद्र पर पहुँचता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रवेश पत्र को परीक्षक (Invigilator) द्वारा सुरक्षित रूप से एकत्र किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ के लिए इसकी एक अतिरिक्त प्रति रख सकता/सकती है। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र में दिए गए दिनांक/समय के अलावा परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र परिवर्तन का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग/प्रवेश समय के अनुसार केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। गेट बंद होने के समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Next Post

भारतीय रुपये में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक संकट से चरमराई अर्थव्यवस्था

Thu Apr 30 , 2026
मुंबई | वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया गुरुवार को ऐतिहासिक गिरावट का शिकार हो गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 32 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.20 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर […]

You May Like

मनोरंजन