मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र के वसई-विरार में बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) के पार्षद महेश पाटिल सैकड़ों कार्यकर्ता सहित आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
श्री चव्हाण ने कहा कि जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, वे केंद्र की समर्पित मोदी सरकार और महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर भरोसा रखते हुए एक विकसित भारत और एक विकसित महाराष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, ”हम उनके भरोसे का सम्मान करेंगे।”
उन्होंने कहा कि भाजपा वसई-विरार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वसई-विरार और नालासोपारा के नागरिक मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
श्री चव्हाण ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा दी जाएगी और शासन पारदर्शी होगा।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य स्तरों पर एकजुट सरकार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास की धारा में सभी को शामिल करने के लिए प्रयासरत है।
