
रीवा। विश्वविद्यालय थाना अन्तर्गत श्रीजी इन्फास्ट्रक्चर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड रीवा से धोखाधड़ी कर 06 करोड़ रुपये का गबन करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है. मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश की जा रही है.
आरोपीगण द्वारा श्रीजी इन्फास्ट्रक्चर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड जिला रीवा के खाता से माह अप्रैल वर्ष 2018 से माह अगस्त वर्ष 2025 के मध्य मुख्य आरोपी अतुल पाठक द्वारा कम्पनी के डायरेक्टर संजय सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर एक अतिरिक्त चेक बुक इशू कराकर अपने हित में उक्त चेक बुक के माध्यम से डायरेक्टर संजय सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर स्वयं व अन्य रिश्तेदारों के पृथक-पृथक खातों में फर्जी ट्रांजेक्शन कर सदोष लाभ प्राप्त किया गया है जो कंपनी को आरोपीगणो द्वारा करीबन 6,09,45,007/- रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया के शिकायत की जांच उपरान्त बीएनएस एवं आईटी एक्ट के धाराओं मे धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. तलास दौरान आरोपी काशी प्रसाद पाठक दस्तयाब हुआ जिससे खाता में 30 लाख रुपये ट्रान्जेक्शन होना पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है. मामले के अन्य आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा.
