चिखली दुर्घटना: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेसी, कमलनाथ-नकुलनाथ की ओर से दी सांत्वना और आर्थिक मदद

छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में असमय जान गंवाने वालों के परिजनों का दुख, दर्द बांटने के लिए जिला कांग्रेस परिवार के सदस्यगण शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की मंशानुसार कांग्रेसजन प्रत्येक परिवार के दुख का हिस्सा बनें। शोक संतप्त परिवारजनों को संबल दिया और ढांढस बंधाया साथ ही पूर्णत: अश्वस्त भी कराया कि कांग्रेस उनके साथ हर-दुख, दर्द में हमेशा ही तरह आज भी खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। कांग्रेस ने कहा कि प्रत्येक दिवंगत परिवार के सदस्यों को 1-1 करोड़ सहायता राशि व शासकीय नौकरी दी जाए। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही कांग्रेस परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज के लिए व्यवस्था बनाने में जुट गए। इलाज में लापरवाही व बद इंतजामों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की ताकि सभी घायलों को समूचित इलाज प्राप्त हो सके। सभी घायलों के भर्ती होने व इलाज प्रारंभ होने के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण अस्पताल से रवाना हुए।

प्रत्येक शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचा कांग्रेस परिवार

कमलनाथ एवं नकुलनाथ की मंशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जामई विधायक सुनील उइके, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, सौंसर विधायक विजय चौरे व पांढुर्ना विधायक निलेश उइके शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे, अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम करेर निवासी 45 वर्षीय दिवंगत श्रीमती भागवती पति दानसिंग विश्वकर्मा, 45 वर्षीय श्रीमती सुकून पति लीकचंद यादव, श्रीमती सिया पति कृष्णा इनवाती 40, दौलत पिता फकीर फरकारे 40, रामदास पिता सुकलू पराने 40 सभी निवासी ग्राम करेर। मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम ग्वारी निवासी 57 वर्षीय रमेश पिता फागलाल उइके, ग्राम झिरिया निवासी रवि पिता इठोबा वानखेड़े, बिछुआ ब्लॉक के ग्राम झमटा निवासी 40 वर्षीय रवि पिता रतिराम धारे, अमरवाड़ा निवासी वर्तमान सोनपुर निवासी वंश पिता मोनू डेहरिया 7 वर्ष एवं कमल पिता संतलाल डेहरिया 54 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे छिन्दवाड़ा के निवास पर पहुंचे।

कांग्रेस परिवार ने दी अनुग्रह राशि०००००

कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचकर ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की साथ कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रत्येक दिवंगत परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान की। कांग्रेस ने घायलों के परिवारजनों से भी भेंट कर उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया की इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। घायलों के इलाज में अगर लापरवाही बरती जाती है तो तत्काल कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। कांग्रेस परिवार आप सभी के साथ खड़ी नजर आएगी।

Next Post

12 बजते ही गूंजा जय श्री राम का उद्घोष, मंदिरों और घरों में मनाया राम जन्म उत्सव 

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर। रामनवमी के शुभ अवसर पर पूरे शहर में राम नाम की ही धुन सुनाई दे रही थी। दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म हुआ, तो पूरा शहर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में भगवान श्री […]

You May Like