भाजपा से निष्कासित नेता को मिली गोली मारने की धमकी

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में भाजपा से निष्कासित नेता को गोली मारने की धमकी मिली है। मामले की शिकायत थाने में की गई जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक मंगन सिद्दीकी निवासी न्यू आनंद नगर पम्प हाऊ मैदान के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात दस बजे 16 क्वाटर रजा मस्जिद के पास दोस्त नौसात और मामूत के साथ बैठा था.

तभी उसके मोबाईल पर एक नम्बर से फोन आया जिसने अपना नाम अरमान पठान बताया और कहने लगा कि मेरे पिता ने तुझे गले में चाकू मारी थी बच गये अब मैं गोली मारूगा तो बच नही पाओगे। शिकायत में बताया कि उस पर पूर्व में हमला हुआ था जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें वसीम डागर को न्यायालय से सजा हो चुकी है। पीडि़त पूर्व में भाजपा से निष्कासित हो चुका है।

Next Post

नम आंखों से किसानों का छलका दर्द, मुंह से निवाला छिना, चूल्हे बुझने की कगार पर

Thu Apr 17 , 2025
जबलपुर: सिहोरा तहसील के ग्राम मोहतरा एवं बंधा में 120 एकड़ की फसल जलकर खाक होने के साथ 115 किसान प्रभावित हुए है। अब उनके सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मुंह का निवाला छिन गया, कईयों के चूल्हे बुझने की कगार पर है। […]

You May Like

मनोरंजन