जबलपुर: सिहोरा तहसील के ग्राम मोहतरा एवं बंधा में 120 एकड़ की फसल जलकर खाक होने के साथ 115 किसान प्रभावित हुए है। अब उनके सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मुंह का निवाला छिन गया, कईयों के चूल्हे बुझने की कगार पर है। पीडि़तों ने किसान प्रतिनिधियों ने की मुलाकात की है। भयावह स्थिति से जूझ रहे गरीब किसानों, मजदूरों ने अपना दर्द बयां किया।
उनकी आंखें नम हो गई। उन्हें अब तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। उन्होंने शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। पीडि़तों से किसानों के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज के, के के अग्रवाल, रामगोपाल पटेल, रामकिसन पटेल, मुकेश पटेल, अशोक पटेल, खडग़ सिंह ,नंद किशोर अग्रवाल, किसान सेवा सेना के जितेंद्र देसी, सुरेश कुर्मी, ओमानंद आर्या आदि ने सिहोरा तहसील के ग्राम मोहतरा एवं बंधा के पीड़तों से मुलाकात की है। सांत्वना देते हुए बताया की विगत 11 अप्रेल को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित किसानों की बैठक में उन्हे ज्ञापन सौंप कर अग्नि पीड़तों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की गई थी। अब पुन: उनसे भेंट कर शीघ्र सहायता दिलाये जाने का प्रयास किया जायेगा।
सालभर की कमाई चली गई, दौरे हुए, मदद नहीं मिली
मोहतरा ग्राम के वरिष्ठ किसान सुखदेव चौबे, बंधा गांव के किसान सेवी मुकेश सिंह गौर के घर पर एकत्रित हुए पीडि़तों ने बताया की उनकी साल भर की कमाई चली गई, उनके मुंह से निवाला छिन गया
