65 सोसायटियों में नहीं पहुंचा डीएपी खाद,महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर

ब्यावरा. खरीफ सीजन की बोवनी का कार्य अपने अंतिम चरण में है, परन्तु जिले की दर्जनों सोसायटियों में डीएपी खाद के नहीं पहुंचने से किसानों को मजबूरन खुले बाजार से अधिक दाम देकर खाद लेना पड़ा. अभी आगे और खाद की आवश्यकता होना है किंतु खाद का टोटा बना हुआ है. सुठालिया मार्केटिंग सोसायटी के तहत सभी 12 समितियों में डीएपी खाद नहीं है.

गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा इस बार खरीफ सीजन में खाद के अग्रिम भंडारण पर काफी जोर दिया गया था. बावजूद इसके डीएपी खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. अनेक सोसायटियों में खाद नहीं होने पर किसानों को अधिक दाम पर बाजार से खाद लेना पड़ा.

गोदाम, समितियों में नहीं खाद

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत सुठालिया मार्केटिंग के तहत 12 समितियों में ही डीएपी खाद नहीं है. इसी प्रकार बिसौनिया समिति में भी कई दिनों से डीएपी खाद नहीं होना बताया गया है.

अधिक दाम देकर ले रहे खाद

सुठालिया मार्केटिंग के तहत कई सोसायटियों में डीएपी खाद नहीं है. इस बार डीएपी खाद का शासकीय रेट 1350 रुपये रहा है किंतु बाजार में यही खाद 1600 रुपये तक मिल पा रहा है इससे अतिरिक्त राशि खर्च हो रही है.

सहकारिता की और से करीब 3 हजार मेट्रिक टन डीएपी खाद की डिमांड भेजी गई है किंतु वर्तमान में जिले की 140 में से करीब 65 सोसायटियों में डीएपी खाद नहीं है. खाद की सख्त आवश्यकता है.

रामबाबू जाटव

जिला प्रभारी

विपणन, राजगढ़

विगत कुछ दिनों से डीएपी खाद की रेक नहीं आयी है. जिले में एक से दो रेक की डिमांड है. जैसे ही रेक आएगी खाद का वितरण होकर सोसायटियों में खाद पहुंचेगा.

बब्बन मोर्या जिला प्रबंधक, मार्फेड राजगढ़

Next Post

बुकिंग क्लर्क हुआ सस्पेंड 

Sat Jun 28 , 2025
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के नरसिंहपुर में पदस्थ बुकिंग क्लर्क को वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक डॉ मधुर वर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। बुकिंग क्लर्क ने 10 रुपये की पलटेफार्म टिकट को यात्रा टिकट में बदल दिया, रेलवे राजस्व को नुक्सान पंहुचाया। कर्मी के इस काम को भ्रस्टाचार माना गया है। […]

You May Like