
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के नरसिंहपुर में पदस्थ बुकिंग क्लर्क को वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक डॉ मधुर वर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। बुकिंग क्लर्क ने 10 रुपये की पलटेफार्म टिकट को यात्रा टिकट में बदल दिया, रेलवे राजस्व को नुक्सान पंहुचाया। कर्मी के इस काम को भ्रस्टाचार माना गया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के नरसिंहपुर में पदस्थ एक बुकिंग क्लर्क लक्ष्मण सिंह पटेल ने ताे बड़ा खेल करते हुए 10 रुपए की प्लेटफार्म टिकट काे नरसिंहपुर से साेहागपुर की 55 रुपये की टिकट में हाथ से बदलाव करते हुए रेलवे काे चूना लगा दिया। टिकट क्लर्क के इस गड़बड़झाले का खुलासा टिकट चैकिंग की फ्लाइंग स्क्वाड की जांच में सामने आया था।
