साँची यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति शास्त्री वेदशास्त्र सूरी अवॉर्ड से सम्मानित

सलामतपुर: साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो डॉ यज्नेश्वर एस शास्त्री को भारतीय संगीत शास्त्रोत्सव सम्मेलन में वेदशास्त्र सूरी सम्मान से नवाजा गया है। महामहोपाध्याय पद्मश्री डॉ आर सत्यनारायण स्मारक समारोह के अन्तर्गत 11 से 13 अगस्त तक मैसूर में हुए भारतीय संगीत शास्त्रोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत एवं वेदांत के ज्ञाता और श्रीविद्या विषारद प्रो डॉ यज्नेश्वर एस शास्त्री को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ शास्त्री संस्कृत और भारतीय वेदांत के जाने-माने विद्वान है। वे देश और विदेश के कई विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुके है। फिलहाल डॉ शास्त्री साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के साथ भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सदस्य, नालंदा इंटरनेशनल के निदेशक, वर्ल्ड पीस फाउन्डेशन, गुजरात के अध्यक्ष के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सामाजिक दर्शन कांग्रेस के अध्यक्ष भी है। डॉ शास्त्री अमेरिका एवं न्यूजीलैंड के कई विश्वविद्यालयों में मानद प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Next Post

रायसेन में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने किया ध्वजारोहण।

Fri Aug 15 , 2025
रायसेन: रायसेन कलेक्ट्रेट में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी।कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी। कलेक्टर विश्वकर्मा ने कहा यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का देने स्वतंत्रता नदियों […]

You May Like