चाकूबाजी, तोडफ़ोड़, पिता-पुत्र घायल

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सोनपुर रोड घाना में पिता-पुत्र ने घर में घुसकर उपद्रव मचाया। तोडफ़ोड़, मारपीट कर दी युवके के साथ मारपीट की इसके बाद उसके बेटे को बीच रास्ते में रोककर चाकू मार दिया।पुलिस के मुताबिक राम भरोस परते 59 वर्ष निवासी सोनपुर रोड घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 10 बजे घर में टीवी देख रहा था तभी उसका छोटा भाई मल्लूराम पोरते और मल्लूराम का लडक़ा कृष्णा पोरते उर्फ छोटू आकर उसके कमरे में घुस आये और जबरन 5 हजार रूपयों की मांग करने लगे.

रूपये देने से मना करने पर दोनों विवाद करने लगे, मल्लूराम हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, उसकी पत्नी सुनीता बीच बचाव करने आयी तो कृष्णा पोरते ने डंडे से हमलाकर सुनीता के हाथ कंधे में चोट पहुंचा दी। घर में रखी प्लास्टिक की कुर्सी में तोडफ़ोड़ किये, उसने अपने बेटे ओमप्रकाश केा फोन से घर आने के लिये कहा थोड़ी देर बाद उसका बेटा ओमप्रकाश घर के सामने लखेरा की दुकान के पास आया तो मल्लूराम एवं कृष्णा ने ओमप्रकाश को पकड़ लिया एवं मल्लूराम ने चाकू से हमलाकर ओमप्रकाश को चोट पहुंचा दी। मल्लूराम ने मारपीट की।

Next Post

नौकरी के नाम पर एमबीए छात्रा के साथ ठगी

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नई बस्ती निवासी एक एमबीए छात्रा को ऐयर एशिया ऐयरलाईन कंपनी में ग्राउंड स्टॉफ की नौकरी देने के नाम पर जालसाज ने स्वयं को कंपनी का एचआर बताकर 1,06,250 रुपये हड़प लिए । ठगी का एहसास होने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस के […]

You May Like