राजनाथ ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

राजनाथ ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली 04 अपैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महान फिल्मकार-अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फ़िल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों को प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के ज़रिए ज़िंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

Next Post

मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

Fri Apr 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज फिल्म निर्माता, अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है। श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में मनोज कुमार के साथ खिंची गई पुरानी तस्वीरों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में […]

You May Like