सीधी:जमोड़ी पुलिस की तत्परता से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। बाजार जाने के बाद बालिका घर नहीं लौटी थी , पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा । बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार थाना जमोड़ी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के बाजार जाने के बाद घर वापस नहीं लौटने की सूचना पुलिस को दी। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस से सहायता मांगी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमोड़ी पुलिस ने तत्काल बालिका की तलाश के प्रयास शुरू किए। पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
