आदिवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी

ग्वालियर: डबरा ब्लॉक के आदिवासी गावों में रहने वाले परिवार आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ग्रामीण कई बार नगर पालिका प्रशासन से लेकर एसडीएम कार्यालय तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकला लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व में डबरा की एसडीएम नवकिरण कौर को ज्ञापन सौंपा और समस्या हल करने का अनुरोध किया, चेतावनी भी दी है कि यदि निराकरण नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

डबरा विधानसभा के ग्राम बिजकपुर सहित आसपास के गावों के किसानों एवं आदिवासियों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, कांग्रेस नेताओं का आरोप था आदिवासी एवं किसान मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं लेकिन शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
नेताओं ने कहा आदिवासियों के पास पट्टे नहीं है , गाँव में बिजली नहीं है, सड़क नहीं है, पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है , पक्के मकान नहीं है. झौपड़ी में वे रह रहे हैं, कांग्रेस कई बार इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, मगर अब हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का बार बार बदला जाना भी इन आदिवासियों की समस्या का हल होने में बाधक है लेकिन अब ये नई एसडीएमआई हैं जो आईएएस अधिकारी हैं हमें उम्मीद है कि वे आदिवासियों की समस्या की समझेंगी और उसका निराकरण करेंगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ भूख हड़ताल करेगी।
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गैर मौजूदगी पर सवाल
इस धरना प्रदर्शन में किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे लेकिन डबरा के कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही , नेताओं ने कहा हम अपनी समस्या कई बार विधायक को बता चुके हैं लेकिन वे भी समस्या का निराकरण नहीं करवा सके , हमने धरना प्रदर्शन की सूचना उन्हें भी दी थी लेकिन वे नहीं आये।

Next Post

भाजयुमो अध्यक्ष के लिए 3 नामों पर रस्साकशी. एक नाम लगभग तय

Wed Sep 16 , 2026
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जबलपुर महानगर अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा अगस्त तक होनी थी लेकिन पार्टी में अंदरूनी खींचतान, अपने-अपने चहेतों को तवज्जो और भाजपा में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक पकड़ बनाये रखने की चाहत के बीच ये घोषणा रूकी हुई है। पार्टी के भीतरखाने […]

You May Like