साईकिल से अनियंत्रित होकर गिरा वृद्ध

मंडला। विकासखंड नारायणगंज के ग्राम बीजेगांव भावल में एक वृद्ध साईकिल से गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल वृद्ध के पास पहुंचे और तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पहुंची और घायल वृद्ध को तत्काल नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने तत्काल वृद्ध का उपचार शुरू किया।

जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज ब्लाक के ग्राम बीजेगांव भावल में जगत सिंह उइके पिता सुराली उइके 64 वर्ष गांव में ही साईकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बीजेगांव मार्ग में ही एक लंबे उतार में वृद्ध की साईकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। साईकिल अनियंत्रित होने के कारण वृद्ध तेज रफ्तार में उतार से नीचे होते हुए गिर गया। तेज रफ्तार में उतार से अनियंत्रित होने के कारण वृद्ध को सिर में गंभीर चोटे आई। इसके साथ ही शरीर के अन्य स्थानों में भी चोटे लगी।

बताया गया कि वृद्ध के गिरने के बाद तत्काल आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल घटना स्थल पहुंची और घायल वृद्ध जगत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लेकर पहुंचे। जहां तत्काल वृद्ध का उपचार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया। वृद्ध के सिर में करीब पांच से छह टांके भी लगाए गए है। साईकिल से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लग गई थी। फिलहाल वृद्ध जगत सिंह का उपचार नारायणगंज में ही चल रहा है।

Next Post

छतरपुर की मस्जिद में आगजनी: दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Fri Oct 24 , 2025
छतरपुर। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात शरारती तत्वों ने मस्जिद में आग लगा दी। आग से मस्जिद में रखे धार्मिक ग्रंथ, किताबें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और […]

You May Like