कोटवारों का फूटा गुस्सा, साथी पर जानलेवा हमले के विरोध में तहसील पर धमाल

विजयपुर। जनगणना कार्य के दौरान कोटवार पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर विजयपुर तहसील में जमकर आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में कोटवार एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम अभिषेक मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम देवरी के कोटवार मातादीन शाक्य पटवारी रोहित तोमर एवं जनगणना प्रगणक गजेंद्र यादव के साथ जनगणना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से उन पर हमला बोल दिया। लाठी-कुल्हाड़ियों से किए गए हमले में मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई।

कोटवार संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि हमले के पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ है और प्रशासन अब तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पाया है। संघ ने मांग की है कि आरोपियों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाए और पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर के कोटवार जनगणना कार्य सहित अन्य शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Next Post

टैगोर की जयंती पर नौ मई को बंगाल में आयोजित हो सकता है भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

Wed May 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती 25 बैसाख (नौ मई) को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह हो सकता है। गौरतलब है कि श्री टैगोर की जयंती हर साल बंगाली महीना 25 गते बैसाख को मनाया जाता है। […]

You May Like