कार्रवाई: स्टेशन रोड पर जब्त हुई सिंगल यूज़ प्लास्टिक

सतना: पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक अपशिष्ट नियंत्रण के लिए सतना जिला प्रशासन ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तेज कर दी है।
शनिवार को स्टेशन रोड, सतना पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रघुराजनगर, राहुल सिलाडिया के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड पर कई दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जैसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक बैग, कप, और अन्य एकल उपयोग वाली वस्तुएँ पाई गईं। नियमानुसार इन सामग्रियों को तत्काल जप्त कर लिया गया। साथ ही, संबंधित दुकानदारों पर प्रचलित पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों और नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई राज्य शासन और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुरूप की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राहुल सिलाडिया के साथ तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा, नगर निगम सतना की टीम, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सतना की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया और दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक भी किया।

Next Post

उत्तर प्रदेश के सुधीर शर्मा बने रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

Sun Jul 13 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। पिछले साल 25 फरवरी 2024 को हुए इन चुनावों का परिणाम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार शुक्रवार को सिकंदराबाद के हुसैन सागर लेक में स्पोर्ट्स अथॉरिटी […]

You May Like