भाकपा बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

सिंगरौली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा जिला परिषद सिंगरौली की बैठक आज रविवार को माजन मोड़ स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा के सहायक राज्य सचिव कामरेड हरिद्वार सिंह एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड संजय नामदेव उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव कामरेड राजकुमार दुबे ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, जिले की राजनीतिक स्थिति तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक राज्य सचिव हरिद्वार सिंह ने कहा कि देश और सिंगरौली में सांप्रदायिक माहौल तथा सामाजिक विभाजन चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही कहा कि जिले के जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों के हित में सौंपा जा रहा है, जिसके विरुद्ध व्यापक जनसंघर्ष की आवश्यकता है। बैठक में अरुण सिंह, नदीम खान, संतोष पाठक, राजकुमार शर्मा, सरवन विश्वकर्मा, अरविंद शाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

डीएमएफ के 97 लाख में अनियमितता के आरोप

Sun Jul 5 , 2026
सिंगरौली । जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से शासकीय महाविद्यालय बरका के लिए स्वीकृत 97.40 लाख रुपये की सामग्री खरीदी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शासकीय महाविद्यालय बरका के प्राचार्य ने अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा रीवा संभाग को विस्तृत शिकायत भेजकर खरीद प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितता, नियमों की […]

You May Like