देवसर/ सिंगरौली जिले की देवसर तहसील अंतर्गत ग्राम मजौना में मारपीट, धारदार हथियार से हमला, नकदी लूटने और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित राज मिश्रा पिता राघव प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम मजौना ने जियावन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकरी के अनुसार, मामले में 24 अक्टूबर 2026 को ncr दर्ज की गई है।
बीच-बचाव करने पर किया हमला
पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, घटना 24 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे मजौना चौराहे की है। देवसर से अपने गांव मजौना जा रहा था। इसी दौरान उसके चाचा के साथ गांव के दो व्यक्ति कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहे थे और उनके घर पर पत्थर फेंक रहे थे। पीड़ित ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
धारदार हथियार से हमले और ₹10 हजार लूटने का आरोप
शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके दाहिने हाथ के अंगूठे पर धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाई गई। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और जेब में रखे ₹10 हजार छीन लिए।
जियावन थाने में मामला दर्ज
जियावन थाना, में अपराध क्रमांक 0705/2026 दर्ज कर ली गई है इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराएं 296(ए), 115(2), 351(3) और 3(5) हैं।
