जाम से मिले राहत, वारदातों पर लगे अंकुश

जबलपुर:ग्वारीघाट स्थित नर्मदा घाट क्षेत्र आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां इन दिनों कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात जाम, चोरी की घटनाओं और धार्मिक माहौल को भंग करने वाली गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर पंथ विक्रेता एकता संघ ने शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है ।

ज्ञापन में कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि घाट क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा के चलते अक्सर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। घाट परिसर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। एसपी आयुष जाखड़ को सौंपे गए इस ज्ञापन में संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और घाट की धार्मिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। एएसपी ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Next Post

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

Sun Jul 12 , 2026
प्रॉविडेंस, 12 जुलाई (वार्ता) अल्जारी जोसेफ (चार विकेट) के बाद केसी कार्टी (95) और कप्तान शाई होप (नाबाद 87) रनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात गेंदें शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच […]

You May Like