त्योहारों से पहले पुलिस की मिडनाइट चेकिंग, 269 बदमाशों पर कार्रवाई

इंदौर. आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शनिवार रात शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. शनिवार रविवार की दरमियानी रात से सुबह तक चले अभियान में पुलिस ने 269 बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान अलग-अलग मामलों में 95 वारंट तामील कराए गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 51 चालकों पर कार्रवाई की गई. वहीं एरोड्रम क्षेत्र में तीन आरोपियों को अवैध चाकू के साथ पकड़ा.

पुलिस ने चारों जोन में एक साथ अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों और आदतन अपराधियों की जांच की. तामील कराए गए वारंटों में 14 स्थायी, 25 गिरफ्तारी और 56 जमानती वारंट शामिल हैं. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज किए, जबकि मादक पदार्थ का सेवन करने के मामले में भी एक आरोपी पर कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान 115 बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. इसी दौरान पुलिस ने सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनके डोजियर भरवाए और दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन से निगरानी की गई. संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त के साथ होटल, लॉज, रैन बसेरों, ढाबों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी संदिग्धों की जांच की गई. जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से जनसंवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. अभियान के दौरान कुछ फरार अपराधियों को भी पकड़ा है. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान अपराधों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Next Post

ऊर्जा मंत्री तोमर ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का किया आग्रह

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुखद सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की, राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख […]

You May Like

मनोरंजन