PM आवास का लाभ लेकर फिर बसाई झुग्गी? भोपाल में अब दर्ज होगा सीधे मुकदमा

भोपाल:शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध झुग्गियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विशेष रूप से उन लोगों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जिन्हें पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे नई झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं. ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्मार्ट सिटी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शासकीय जमीन पर खाली प्लॉटों पर बनी झुग्गियों को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों की तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए.कलेक्टर ने एसडीएम अर्चना शर्मा को निर्देशित किया कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है और उसके बाद भी वे झुग्गियों में निवास कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए.
स्मार्ट सिटी भवन के आसपास की शासकीय जमीन पर बढ़ते कब्जों को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है. एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बनी झुग्गियों का सत्यापन कराया जाएगा और जांच के बाद नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी.कलेक्टर मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र सहित टीटी नगर के आसपास नई झुग्गियां विकसित नहीं होने दी जाएंगी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को मकान उपलब्ध करा रही है, तो फिर नई झुग्गियां बनने की स्थिति क्यों पैदा हो रही है.

Next Post

कोचिंग के बाहर छात्रों में विवाद, गाली-गलौज के बाद मारपीट

Wed May 27 , 2026
इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में कोचिंग के बाहर दो छात्रों के बीच विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना गीता भवन चौराहा स्थित आकाश इंस्टीट्यूट के बाहर की है. फरियादी कुणाल पाटिल अपने परिवार […]

You May Like