
पांढुरना। नगर के गुजरी बाजार क्षेत्र से 25 जनवरी की रात्रि में गाय को लग्जरी कार से लाद कर चोरी कर महाराष्ट्र में ले जाकर उसका वध करने वाले दूसरे आरोपी को मय उस कार के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
नगर जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश द्वारा पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24-25 जनवरी की दरमियानी रात को नगर के गुजरी बाजार क्षेत्र से एक लग्जरी कार में गाय को यहां से चुराकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाते हुए उसका वध करने वाले मुख्य आरोपी वरूड़ निवासी शेख जुबेर पिता शेख कलाम को तो बीते 30 जनवरी को ही महाराष्ट्र के मोर्शी से गिरफ्तार कर इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर इसे जिला जेल भेज दिया गया।
वहीं इसी की निशानदेही पर गाय को चुराकर ले जाने वाले दूसरे युवक तथा इस चोरी में उपयुक्त कि गई कार की तलाश के दौरान महाराष्ट्र नागपुर निवासी सैय्यद शहबाज उर्फ बाबा लियाकत अली उम्र 23 निवासी प्लांट नंबर 53 संत ज्ञानेश्वर सोसायटी थाना मनकापुर को गिरफ्तार करने के साथ ही जिस कार से गाय को चोरी कर ले गए थे,वह कार क्रमांक एम एच 37 एडी 9211 को भी पुलिस द्वारा जप्त कर इस युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाहीं की जा रहीं है ।
